Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी खबर सामने आई है। गौर सिटी सेंटर में हुए बड़े हादसे में 16वीं मंजिल के अपार्टमेंट की टेरिस से एक युवक गिर गया है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने जब युवक को गिरते देखा तो वे उसे उठाकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, युवक 16वीं मंजिल से तीसरी मंजिल पर गिरा। युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस ने अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन इन सब में पुलिस ये जानने में लगी हुई है कि आखिर ये हादसा है या आत्महत्या। पुलिस ये जानने की कोशिश में लगी हुई है कि युवक ने 16 मंजिल से छलांग लगाई क्यों।
मृत युवक की पहचान बरेली के आर्यन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आर्यन डेढ़ महीने से गौर सिटी सेंटर के स्टूडियो अपार्टमेंट में किराए पर अकेले रह रहा था। इस समय आर्यन न तो पढ़ाई कर रहा था और न ही वह कहीं नौकरी करता था। इतना ही नहीं परिवार के संपर्क में भी वह कम ही रहता था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि युवक ने 16वीं मंजिल से गिर गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…