जानिए कहां है धरती पर स्वर्ग से सजी फूलों की दुनिया Valley of Flowers

Noida News : फूल प्रकृति के सबसे खूबसूरत उपहारों में से एक है। अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए हर कोई फूल लगाते है। अगर हम आपसे कहें कि धरती पर आपको फूलों की दुनिया देखने को मिलेगी तो चौंकिएगा नहीं। जी हां उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित वैली ऑफ फ्लावर्स (Valley of Flowers ) में आपको ऐसे फूल देखने को मिलेंगे जो आपने कभी नहीं देखे होंगे। आइये जानते है कि आप यहां पहुंचेंगे कैसे।

दरअसल, वैली ऑफ फ्लावर्स में जाकर आपको जन्नत जैसा लगने वाला है। यहां पहुंचने के लिए आपको एक ट्रैक करना होता है। जो दुनिया के सबसे खूबसूरत ट्रेक में से एक है। हर साल इस घाटी को देखने के लिए लाखों लोग पहुंचते है। 1 जून से 30 अक्टूबर तक कभी भी जा सकते है। लेकिन जुलाई से अगस्त तक का समय सबसे सुंदर होता है। इस समय हल्की बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो जाता है।

500 से ज्यादा प्रकार के फूल

वैली ऑफ फ्लावर्स वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में भी शामिल है। यहां आपको 500 से ज्यादा प्रकार के फूल देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसी प्रजातियां है जो सिर्फ इसी घाटी में देखने को मिलेगी। उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्म कमल सिर्फ यहीं देखने को मिलेगा।

ऋषिकेश से इतनी दूर पर है

आपको बता दें कि दिल्ली से वैली ऑफ फ्लावर्स जाने के लिए आपको   12 घंटे तक लग सफर तय करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले ऋषिकेश से जाना होगा। उसके आगे जोशीमठ के पास का गोविंदघाट सबसे नजदीकी क्षेत्र है, जो लगभग 17 किमी दूर है। यह दूरी ट्रैकिंग द्वारा तय की जा सकती है।

200 रुपए का टिकट खरीद जाएं

फूलों की दुनिया को देखने के लिए आपको गगरिया से परमिट लेना पड़ता है। करीब 3 दिनों के लिए यह परमिट वैलिड होता है और इसका मतलब आप तीन दिन यहां घूम सकते हैं। फूलों की घाटी में जाने के लिए दो तरीके के टिकट होते हैं।  भारतीय नागरिकों के लिए 200 रुपए और विदेशी नागरिकों के लिए 800 का टिकट है। तो इंतजार किस बात का है, आज ही यहां जाने के लिए प्लान करना शुरू कर दें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

27 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

51 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago