मोमोज खाने वाले सावधान! आप भी पहुंच न जाएं अस्पताल

Noida News : हर किसी को मोमोज खाना काफी पसंद होता है। इस वक्त बच्चे हो या बड़े सभी मोमोज (Momos) की ओर भागते हैं। लेकिन उनको ज्यादा खाना आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। मोमोज को बनाने वाले स्टॉल भी इसको बनाने में कैसा सामान इस्तेमाल करते हैं इस पर भी इसकी क्वालिटी निर्भर करती है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू-2 में रहने वाला एक परिवार मोमोज खाने से बीमार पड़ गया है। सेक्टर-अल्फा वन की कमर्शियल बेल्ट के मोमोज खाने से एक ही परिवार के चार लोग अस्पताल पहुंच गए।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, विनय कसाना का परिवार सेक्टर जू-2 में रहता है। विनय ने बताया कि 25 मई की शाम के समय अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट में एक फूड स्टॉल से मोमोज खरीदे थे। इसे खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। कुछ देर बाद मां मुनीता सदस्य पारुल और दीपिका की भी तबीयत बिगड़ गई। सभी को रात भर पेट दर्द और उल्टी-दस्त की समस्या हुई।  

खाद्य विभाग से की शिकायत

अगले दिन की सुबह सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है। मोमोज खाने से उनके पेट में संक्रमण हो गया। इसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की। जिला खाद्य विभाग शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

9 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

28 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

54 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

55 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago