हादसे के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर से बड़ा खबर सामने आ रही है। जहां एक बस के पलटने से पांच की मौत और 15 यात्री घायल हो गए हैं। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था जिसकी वजह से ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस अचानक पलट गई। हादसा सुबह 9 बजे बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के पास ओवरब्रिज पर हुआ।
जानकारी के मुताबिक, 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बस बदलापुर से जौनपुर जा रही थी। तभी अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। बस बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गई। बस मों सवार यात्री छिटककर सड़क पर गिर गए। कुछ लोग बस के अंदर फंस रह गए। इस घटना से सभी लोग डर गए। ऐसा होने पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस के नीचे दबे और अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और डीएम मौके पर पहुंच गए। इसके बाद क्रेन मंगवाकर बस को सीधा कराया। घायलों को नौपेड़वा CHC में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 5 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। 15 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान जाफराबाद के गोपीपुर निवासी नेमा देवी (60), बक्शा निवासी संध्या वर्मा (23), लेढुका निवासी पुष्पा (35), मसानपुर निवासी अंकित (18), बदलापुर के मछली गांव निवासी उत्तम (45), बदलापुर की बेलवनपुर निवासी ज्योति (36), करमपुर निवासी इंद्रपाल (70) के रूप में हुई। तीन अन्य घायलों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…