News Big

अखिलेश का योगी पर तंज, बोले- जापानी छात्रों ने रिसर्च की होती तो सेल्फी लेने की हिम्मत न करते

Akhilesh Yadav BJP Attack: लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री के साथ जापानी छात्रों की वायरल सेल्फी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर छात्रों ने थोड़ी रिसर्च की होती तो शायद वे CM के साथ सेल्फी लेने की हिम्मत नहीं करते। अखिलेश ने कहा कि आज मुख्यमंत्री बच्चों को खिला और दुलार रहे हैं, सरकार जाने के बाद शायद यही काम उनके पास बचेगा।

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में 13 जापानी बच्चों ने योगी के साथ सेल्फी ली थी और तस्वीर के लिए लाइन में खड़े नजर आए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

‘BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’

अखिलेश ने BJP और PDA को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से BJP का अर्थ ‘भाग जाओ पाकिस्तान’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP PDA से घबराई हुई है और इसकी परिभाषा बदलना चाहती है। अखिलेश के मुताबिक सपा के लिए PDA का मतलब प्रेम, दया और अपनापन है और इसी भावना से पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर सरकार बनाएगी। उन्होंने अपनी सरकार में स्कूलों में गर्म भोजन और अक्षयपात्र योजना के तहत बच्चों को खाना दिए जाने का भी जिक्र किया।

पेट्रोल, चीनी और मुफ्त राशन पर सवाल

अखिलेश ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुनाफे के लिए पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया जा रहा है, जबकि चीनी महंगी हो रही है। एक तरफ प्रति व्यक्ति आय बढ़ने का दावा है, दूसरी तरफ 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि इन लोगों की वास्तविक आय कितनी बढ़ी है। मायावती के बयान पर उन्होंने कहा कि आज सच बोलना मुश्किल हो गया है। साथ ही स्पष्ट किया कि सपा गठबंधन तोड़ने वाली पार्टी नहीं है और मौजूदा गठबंधन सहयोगियों के साथ जारी रहेगा।

परिवारवाद और जयंत चौधरी पर भी बोले

परिवारवाद के आरोप पर अखिलेश ने कहा कि BJP ने चुनाव से पहले कई दलों में सांसद तोड़े, लेकिन सपा में ऐसा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि सपा में परिवार के सदस्यों, मुस्लिम सांसदों और पक्के समाजवादियों की मौजूदगी के बावजूद पार्टी में टूट नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कई बार परिवारवादी होने का फायदा भी होता है। जयंत चौधरी को लेकर उन्होंने तंज किया कि BJP सहयोगी दलों को अधिकतम चार गुना सीटें दे और जयंत की पार्टी को 120 सीटें दे, वरना यह चौधरी चरण सिंह का अपमान होगा।

प्रयागराज के विकास और सुरक्षा पर सवाल

अखिलेश ने दावा किया कि प्रयागराज में विकास के नाम पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुए, फिर भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। बुलेटप्रूफ जैकेट पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी जैकेट न मिली है, न जरूरत है; जिसे जरूरत हो उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने BJP पर बड़े लोगों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि त्योहारों के समय चीनी महंगी होने से महंगाई का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है।

ये भी पढ़े: पाकिस्तान में बैठे हाफिज सईद को भेजा जाएगा कोर्ट का समन, पहलगाम हमले के केस में NIA की बड़ी कार्रवाई

Tanisha Verma

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

14 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

47 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

51 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago