Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पारिवारिक विवाद के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को वालुज MIDC थाना क्षेत्र के तिसगांव इलाके में हुई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुड़े, उनकी पत्नी संगीता और 19 वर्षीय बेटे कुणाल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नया iPhone लेने की मांग को लेकर कुणाल का माता-पिता से विवाद हुआ। नाराज होकर वह पहाड़ी की ओर चला गया। बेटे को रोकने और समझाने के लिए पिता मुरलीधर और मां संगीता भी उसके पीछे पहाड़ी पर पहुंचे।
स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और दमकल कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की, लेकिन कुणाल चट्टान के किनारे अपनी जगह बदलता रहा। दोपहर करीब एक बजे मुरलीधर बेटे के पास पहुंचे। इसी दौरान कुणाल नीचे जाने लगा और उसे बचाने की कोशिश में पिता का संतुलन बिगड़ गया। दोनों करीब 300 फीट नीचे गिर गए। पति और बेटे को गिरते देख संगीता ने भी कुछ ही देर बाद छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई।
इस घटना के बाद चंद्रगुड़े परिवार के घर में उनका पालतू कुत्ता अकेला रह गया है। कुणाल उससे बेहद जुड़ा हुआ था और रोज सुबह उसे घुमाने ले जाता था। पड़ोसियों के अनुसार, शुक्रवार से कुत्ता लगातार आवाज कर रहा है। वह खाना-पानी नहीं ले रहा और ठीक से सो भी नहीं रहा। पड़ोसियों ने उसे खिलाने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं खाया। उन्होंने पुलिस से घर में बंद कुत्ते को बाहर निकालकर उसकी देखभाल की व्यवस्था करने की अपील की है।
मकान मालिक आदित्य देशपांडे ने बताया कि परिवार कुछ महीने पहले ही यहां रहने आया था। मुरलीधर ट्रक ड्राइवर थे और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार और उनके पालतू कुत्ते के बीच गहरा लगाव था। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: अखिलेश का योगी पर तंज, बोले- जापानी छात्रों ने रिसर्च की होती तो सेल्फी लेने की हिम्मत न करते
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…