Akhilesh Yadav challenges the Election Commission, know what the SP chief said
Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एक बड़ा बयान दिया। हाल ही में नेपाल में हुए उग्र प्रदर्शन को लेकर चुनाव आयोग को सीख लेने की बात कही. अखिलेश का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा चुका है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर चुनाव में वोट की डकैती होती है, तो पड़ोसी देश नेपाल की तरह भारत में भी जनता सड़कों पर प्रदर्शन कर सकती है। अखिलेश यादव ने सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वोट चोरी की कोई भी घटना नहीं होनी चाहिए और चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो।
अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग का यह दायित्व है कि वह यह सुनिश्चित करे कि वोट चोरी कहीं न हो। अगर ऐसा हुआ तो हमें पता है कि पड़ोसी देश में जो हुआ, वह यहां भी हो सकता है। जनता यहां भी सड़कों पर आ सकती है, जैसा कि नेपाल में देखा गया है। नेपाल में हाल ही में चुनावों के दौरान हिंसक प्रदर्शन हुए थे, जिसे अखिलेश यादव ने अपने बयान में संदर्भित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और चुनाव आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़ें : ट्रंप ने नाटो देशों से चीन पर 50-100% टैरिफ लगाने का किया आग्रह ,पत्र लिख रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की अपील
ज्ञात हो कि बिहार में हुए एसआईआर को लेकर विपक्षी दल सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर है. इस बीच खबर है कि आयोग बिहार के तर्ज पर पूरे देश में एसआईआर करवाने पर विचार कर रही हैं.
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…