उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का भाजपा पर गंभीर आरोप…सपा अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर उठाए सवाल

Akhilesh Yadav on Pooja Pal : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि विधायक पूजा पाल की जान को खतरा है और इसके पीछे भाजपा का हाथ हो सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले पूजा पाल को मार देंगे और हमें जेल जाना पड़ेगा। इसलिये यह जरूरी है कि इस मामले की पूरी जांच की जाए कि पूजा पाल को किससे खतरा है।

मामले की पूरी जांच कराने की मांग

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर भरोसा नहीं किए जाने का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अगर किसी को मुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है,तो यह गंभीर मसला है। उन्होंने कहा कि सपा ने केंद्रीय गृह मंत्री को एक पत्र लिखकर इस मामले की पूरी जांच कराने की मांग की है।

क्या है पूजा पाल का आरोप और विवाद

पिछले दिनों विधायक पूजा पाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक पत्र जारी किया था,जिसमें उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया था। पूजा पाल ने कहा था कि अगर मेरी हत्या मेरे पति की तरह होती है,तो इसके लिए जिम्मेदार समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव होंगे।14 अगस्त को अखिलेश यादव ने पूजा पाल को सपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। यह कदम तब उठाया गया जब पूजा पाल ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा था कि योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद को मिट्टी में मिला दिया। इस टिप्पणी के बाद लगभग आठ घंटे के भीतर सपा ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया।

ये भी पढ़ें : हम जनता के हनुमान हैं…तेजस्वी यादव के चिराग पासवान को शादी की सलाह का राहुल गांधी ने किया मजाकिया समर्थन

भाजपा और सपा के बीच बढ़ती तनातनी

इस विवाद ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नया मोड़ ला दिया है। भाजपा और सपा अब आमने-सामने हैं और यह मामला अब और अधिक गरमा गया है। राजनीतिक हलकों में इसे सपा और भाजपा के बीच तकरार का एक नया आयाम माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि पूजा पाल कभी सपा के साथ थीं,लेकिन उस दौरान उन्हें कभी भी जान का खतरा महसूस नहीं हुआ। अब माहौल बदल चुका है और भाजपा के खिलाफ साजिश रची जा रही है, जो सपा की राजनीति को नुकसान पहुंचाने के लिए हो सकती है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

13 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

14 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

15 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

16 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

16 hours ago