लाइफस्टाइल

सिर की मसाज के लिए बनाएं हर्बल पोटली, बाल होंगे लंबे, मजबूत और शाइनी

Hair Growth : आजकल बाल झड़ना, डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। कई लोग इसके लिए महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर मनचाहे नतीजे नहीं मिलते। ऐसे में आयुर्वेदिक तरीकों से इलाज एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हाल ही में एक आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बालों की सेहत के लिए एक खास हेयर पोटली बनाने का नुस्खा बताया है। यह पोटली पूरी तरह प्राकृतिक है और बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाने, डैंड्रफ कम करने और शाइन बढ़ाने में मदद करती है।

हेयर पोटली क्यों है खास?

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार यह पोटली एक तरह की नेचुरल हेयर थेरेपी है। इसमें इस्तेमाल होने वाले तत्व सीधे स्कैल्प तक पोषण पहुंचाते हैं। हल्की गर्म पोटली से मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर ग्रोथ तेज होती है।

पोटली बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

  • करी पत्ते (Curry Leaves)
  • मेथी दाना (Fenugreek Seeds)
  • नारियल का बुरादा (Coconut Flakes)
  • प्याज के छिलके (Onion Peel)
  • सेंधा नमक (Rock Salt)

पोटली कैसे बनाएं?

  • इन सभी सामग्रियों को एक साफ कपड़े में डालकर पोटली बना लें।
  • पोटली को हल्का गर्म करें (ध्यान रहे बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना स्कैल्प जल सकता है)।
  • अब इस पोटली से लगभग 10 मिनट तक पूरे सिर और जड़ों की हल्की मसाज करें।
  • मसाज के बाद बालों को आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसके बाद हल्के शैंपू से सिर धो लें।

बालों को कैसे फायदा पहुंचाती है यह पोटली?

करी पत्ते – बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं और हेयर ग्रोथ बढ़ाते हैं।
मेथी दाना – डैंड्रफ कम करता है और जड़ों को मजबूत बनाता है।
नारियल का बुरादा – नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों को मुलायम बनाता है।
प्याज के छिलके – बालों में नैचुरल शाइन लाते हैं और टूटने से बचाते हैं।
सेंधा नमक – स्कैल्प में मौजूद मिनरल्स के अवशोषण को बढ़ाता है।

ये भी पढ़े : पेट के बल सोने की है आदत? संभल जाएं… हो सकती है ये परेशानियां

कितनी बार करें इस्तेमाल?

श्वेता शाह का कहना है कि हफ्ते में 1–2 बार इस पोटली का इस्तेमाल करने से आपको जल्दी ही फर्क दिखने लगेगा। इससे बाल नेचुरली सिल्की, शाइनी और मजबूत होते हैं, साथ ही डैंड्रफ और खुजली की समस्या भी कम होती है।

Ranjana Kumari

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

34 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

58 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago