उत्तर प्रदेश

बिहार में आरजेडी की मदद करेगी समाजवादी पार्टी, नीतीश को लेकर भी अखिलेश ने कह दी बड़ी बात

Akhilesh Yadav: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल न सिर्फ अपनी-अपनी सियासी गोटियां सेट करने में लगे हुए हैं, बल्कि उनको अन्य राज्यों के दलों
का समर्थन भी मिल रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेसवार्ता की। इस दौरान सपा सुप्रीमो ने कहा कि समाजवादी पार्टी बिहार में आरजेडी की मदद करके बीजेपी को हराने का काम करेगी।

नीतीश कुमार पर निशाना

वहीं, अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम लोग तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे,लेकिन वो मुख्यमंत्री ही बनकर रह गए अब बीजेपी उन्हें कहीं का नहीं छोड़ेगी। इस दौरान मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर पर अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर के नाम पर सरकार लोगों को उजाड़ रही है। क्योंकि कॉरिडोर के नाम पर छोटे व्यापारियों को उजाड़ कर बड़े कारोबारियों को बसाया जाता है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के संघी साथी जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे हैं। पहले कम दाम पर जमीन ली जाती है फिर उसे ऊंची कीमत पर बेच देते हैं। सपा सुप्रीमो ने बीजेपी पर आस्था को व्यापार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बीजेपी के मुआवजा घोटाले की जांच होगी। मथुरा की गलियां हमारी आस्था की गलियां हैं। सच्चा रास्ता ही सनातन का रास्ता है।

यह भी पढ़ें: हर साजिश नाकाम होगी, बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव… चिराग पासवान का बड़ा ऐलान

सपा सुप्रीमो ने कहा कि कांवड़ियों को धोखा देने के लिए दुकानें चेक कराते हैं। जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो कावड़ियों के लिए कॉरिडोर बनाएंगे और दुकानदारों को भी कोई समस्या नहीं होगी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस को घटिया बताते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर कानपुर मैट्रो उन्नाव तक चलाएंगे और लखनऊ मेट्रो बाराबंकी तक चलाएंगे। साथ ही उन्होंने आम महोत्स्व में मची भगदड़ को लेकर भी मैनेजमेंट पर सवाल उठाए और कहा कि अगर पैकेट बनाकर दे दिया होता तो भगदड़ न मचती।

यह भी देखें: Bihar Politics: चिराग पासवान का बड़ा दांव, Bihar में अकेले उतरने की तैयारी |

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

33 seconds ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

45 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

1 hour ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

2 hours ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

3 hours ago