BJP vs SP News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। अखिलेश यादव ने निशिकांत दुबे को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 10 मिनट का अल्टीमेटम दिया, जिसके बाद BJP सांसद ने भी पलटवार किया।
यह पूरा विवाद राम मंदिर दान चोरी मामले के आरोपी से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा कि संसद में जैसे सत्ता पक्ष के सांसदों को विशेषाधिकार प्राप्त हैं, वैसे ही विपक्षी सांसदों को भी समान अधिकार मिलते हैं। उन्होंने BJP सांसद निशिकांत दुबे को अपनी कथित भ्रामक पोस्ट हटाने के लिए 10 मिनट का समय देते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। हालांकि, तय समय बीतने के बाद भी पोस्ट नहीं हटाई गई। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अखिलेश यादव अपने बयान के बाद आगे क्या कदम उठाते हैं।
अखिलेश यादव की चेतावनी पर निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए X पर लिखा, "जल्दी करिए, इतना परेशान क्यों हैं? मैंने सिर्फ एक सवाल पूछा है कि 1990 में रामभक्तों पर गोली किसने चलवाई? मैं अदालत जाऊंगा।"
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…