मध्य प्रदेश

MP में दो गायों की मौत पर बवाल, BJP विधायक की बस फूंकी

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार रात एक बड़ा बवाल उस वक्त खड़ा हो गया, जब कथित तौर पर एक विधायक की बस की टक्कर से दो गायों की मौत हो गई। हादसे से नाराज़ ग्रामीणों ने बस को रोक लिया, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे बस से उतर गए। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और बाद में आग लगा दी, जिससे बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इंदौर से उज्जैन आ रही थी बस, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के ट्रेवल्स की एक बस सोमवार रात सवारियों को लेकर उज्जैन आ रही थी। इसी दौरान नाना खेड़ा थाना क्षेत्र के रामवासा गांव के पास तेज रफ्तार बस ने सड़क पर मौजूद दो गायों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग, देखते ही देखते जलकर राख

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस को चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ बढ़ती देख ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले, जबकि घबराए यात्री भी सुरक्षित बाहर उतर गए। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते बस धू-धूकर जलने लगी। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Sunil Gupta

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

4 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

5 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

14 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

36 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

37 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

53 minutes ago