Champat Rai News: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक के बाद राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन विवाद पर बड़ा बयान सामने आया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने पूर्व महासचिव चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि उनकी छवि आज भी बेदाग है और उन्हें उन लोगों ने धोखा दिया, जिन पर उन्होंने भरोसा किया था। वहीं बैठक में चंपत राय का महासचिव पद से और अनिल मिश्रा का ट्रस्टी पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया, जबकि कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि ट्रस्ट के साथ विश्वासघात नहीं, बल्कि चंपत राय के साथ विश्वासघात हुआ। उन्होंने कहा कि चंपत राय ने गलत लोगों पर भरोसा किया, जिन्होंने ट्रस्ट को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, गिरि ने यह भी माना कि चढ़ावे के प्रबंधन और निगरानी में चंपत राय व अनिल मिश्रा से गंभीर लापरवाही हुई। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी अवधि तक पर्याप्त निगरानी नहीं होना एक बड़ी चूक थी।
ट्रस्ट ने चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण में उनके योगदान की सर्वसम्मति से सराहना की। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि उनकी नजर में चंपत राय की छवि आज भी बेदाग है। उन्होंने कहा कि चंपत राय ने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के लिए समर्पित किया और उनकी सबसे बड़ी भूल सिर्फ गलत लोगों पर भरोसा करना थी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…