Others

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2025: 7 या 8 दिसंबर? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2025: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी होती है। इस दिन भगवान गणेश के अखुरथ स्वरूप की पूजा की जाती है। इस बार तारीख को लेकर लोगों में असमंजस है- आखिर यह चतुर्थी 7 दिसंबर को है या 8 दिसंबर को? आइए जानते हैं सही तिथि, मुहूर्त और पूजा का तरीका।

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का महत्व

शास्त्रों के अनुसार इस दिन की गई पूजा से संकट दूर होते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है। भगवान गणेश के अखुरथ स्वरूप की पूजा करने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। इसे "संकटों को दूर करने वाली चतुर्थी" भी कहा जाता है।

कब है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी?

वैदिक पंचांग के अनुसार:

  • 7 दिसंबर 2025 को शाम 6:24 तक तृतीया तिथि रहेगी।
  • उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होकर 8 दिसंबर शाम 4:03 बजे तक चलेगी।

इसलिए व्रत 7 दिसंबर को रखा जाएगा। उदया तिथि मानने वाले भक्त 8 दिसंबर को भी दिन में गणेश पूजा कर सकते हैं।

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 2025 पूजा मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:12 – 6:06
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:52 – 12:33
  • लाभ–उन्नति पूजा मुहूर्त: 9:37 – 10:55
  • अमृत–सर्वोत्तम मुहूर्त: 10:55 – 12:13

चंद्रोदय का समय

  • 7 दिसंबर को चंद्रोदय शाम 7:55 बजे
    इस समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है।

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि

• सुबह स्नान कर लाल या पीले कपड़े पहनें।
• चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा रखें।
• रोली, कुमकुम, अक्षत से तिलक करें और फूल, दूर्वा अर्पित करें।
• गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, विशेषकर तिल के लड्डू शुभ माने जाते हैं।
• धूप–दीप जलाकर संकष्टी व्रत कथा पढ़ें।
• चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को जल अर्पित कर व्रत पूरा करें।

Kajal Sharma

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago