बिहार

‘बिहार की बेटी हूं, अपने लोगों का दर्द कैसे नहीं बांटती’, बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह

Akshara Singh Flood Relief: बिहार के भोजपुर में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह शाहपुर पहुंचीं। दामोदरपुर बांध पर उन्होंने बाढ़ से घिरे परिवारों से मुलाकात की और उनकी परेशानियां सुनीं। अक्षरा सिंह ने अपनी ओर से राहत सामग्री भी बांटी। इसमें सूखा राशन, साड़ी, कपड़े और महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड समेत जरूरत का सामान शामिल था। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में लोगों के बीच रहना और उनकी मदद करना जरूरी है।

'इसी मिट्टी ने पहचान दी'

अक्षरा ने कहा कि वह बिहार की बेटी हैं और आज जो कुछ भी हासिल किया है, उसमें बिहार और यहां के लोगों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि वह मुंबई से खास तौर पर यहां आई हैं ताकि अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद कर सकें। बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान उन लोगों की मदद पर है, जो बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं।

राजनीतिक सवाल पर नहीं की टिप्पणी

बातचीत के दौरान गंगा में कई घरों के बह जाने और विस्थापित परिवारों की समस्याओं का मुद्दा भी उठा। अक्षरा ने कहा कि वह इस मामले को संबंधित लोगों और बड़े नेताओं के सामने रखने की कोशिश करेंगी। हालांकि, राजनीतिक सवालों पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसी मामले की पूरी जानकारी न हो, तब तक उस पर बोलना उचित नहीं है। अक्षरा ने कहा कि बिहार के लोगों को ऐसे समय में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए और वह अपनी तरफ से मदद जारी रखने की कोशिश करेंगी।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/india-other-countries-100-percent-tariff-bill-voting-trump/

Lavanya Dayal

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

10 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

40 minutes ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

1 hour ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

1 hour ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

1 hour ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago