Saturday, Sep 26

होम = Breaking = भारत समेत कई देशों पर 100% टैरिफ वाले बिल पर होगी वोटिंग, ट्रंप के फैसले पर नजर

भारत समेत कई देशों पर 100% टैरिफ वाले बिल पर होगी वोटिंग, ट्रंप के फैसले पर नजर

India 100 Percent Tariff Bill: अमेरिकी संसद के निचले सदन में रूस पर प्रतिबंधों से जुड़े एक विधेयक पर वोटिंग होने जा रही है। इस बिल में रूस से कारोबार करने वाले देशों पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इसमें भारत समेत पांच देशों के सामान पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रावधान भी शामिल है।

भारत पर भी 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी संसद का निचला सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से जुड़े एक विधेयक पर वोटिंग की ओर बढ़ रहा है। प्रस्तावित कानून में अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव के दायरे में भारत भी शामिल है। ऐसे में अमेरिकी सदन में होने वाली वोटिंग पर भारत की नजर बनी हुई है, क्योंकि बिल आगे बढ़ने की स्थिति में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर इसका असर पड़ सकता है।

‘लिंडसे ओ ग्राहम एक्ट’ में भारत पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव

इस बिल को ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट 2026’ नाम दिया गया है। यह विधेयक पहले ही अमेरिकी सीनेट में भारी बहुमत से पारित हो चुका है। इसमें किए गए संशोधन के तहत भारत समेत उन देशों पर अतिरिक्त 100 फीसदी शुल्क लगाने का प्रस्ताव है, जो रूस के साथ कारोबार करते हैं। खास तौर पर रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों को इसके दायरे में लाने की बात कही गई है।

गुरुवार को हो सकती है हाउस में वोटिंग

इस बिल पर अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में गुरुवार को वोटिंग होने की उम्मीद है, जो भारतीय समय के मुताबिक होगी। बिल पहले ही सीनेट से पारित हो चुका है, इसलिए अब प्रतिनिधि सभा की वोटिंग अहम मानी जा रही है। यदि हाउस से भी इसे मंजूरी मिलती है तो प्रस्तावित टैरिफ को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।