मनोरंजन

Bhooth Bangla Song: तांत्रिक अवतार में दिखे अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ का पहला गाना आया सामने

Bhooth Bangla Song: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पोस्टर और रिलीज डेट के ऐलान के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने की झलक भी जारी कर दी है। 'राम जी जाकर भला करेंगे' शीर्षक से आए इस गाने के टीजर ने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

तांत्रिक अंदाज में दिखे अक्षय कुमार

जारी किए गए गाने में अक्षय कुमार एक तांत्रिक के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके आसपास भूतों का जमावड़ा दिखाया गया है, जो गाने को एक अलग ही माहौल देता है। वीडियो में हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है जहां एक तरफ हल्का-सा डर का एहसास होता है, वहीं अक्षय के एक्सप्रेशंस दर्शकों को हंसाने का काम करते हैं।

गाने की धुन और बीट्स भी काफी आकर्षक हैं। टीजर देखने के बाद फैंस पूरे गाने का इंतजार कर रहे हैं, जो कल रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह अपने 'भूतों' के साथ तैयार हैं और दर्शकों से भी तैयार रहने को कहा।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक

'भूत बंगला' 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अभिनेता को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उनकी पिछली फिल्म जॉली एलएलबी 3 को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली थी, ऐसे में अब दर्शकों को उनकी इस हॉरर-कॉमेडी से ज्यादा उम्मीदें हैं।

आने वाली अन्य फिल्में

'भूत बंगला' के अलावा अक्षय कुमार की कई और फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। इनमें वेलकम टू द जंगल और हैवान जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई फिल्म दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।

ये भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali: क्या सच में संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? टीम ने दिया अपडेट

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago