मनोरंजन

अक्षय कुमार का बड़ा फैसला : 700 स्टंट आर्टिस्ट्स का कराया इंश्योरेंस, 25 लाख तक की सुरक्षा कवरेज

Entertainment News: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक बार फिर अपने नेक फैसले से सबका दिल जीत लिया हैं। इस बार उन्होंने इंडस्ट्री के उन लोगों के लिए बड़ी पहल की हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर जान जोखिम में डालते हैं यानी स्टंट आर्टिस्ट्स। अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले करीब 700 स्टंटमैन और स्टंटवुमन का इंश्योरेंस करवाया हैं, जिससे उनके जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा तय हो सके।

स्टंट आर्टिस्ट्स के लिए क्यों ज़रूरी हैं इंश्योरेंस?

फिल्मों में जब भी कोई खतरनाक सीन दिखाया जाता हैं, तो असल में उसे किसी स्टंट आर्टिस्ट के द्वारा ही अंजाम दिया जाता हैं। ये लोग ऊंचाई से कूदना, आग से खेलना या खतरनाक गाड़ियों से स्टंट करना जैसे जोखिम भरे काम करते हैं। हालांकि, इनकी मेहनत और जान की बाज़ी अक्सर परदे के पीछे छिप जाती हैं। न तो इन्हें पर्याप्त पहचान मिलती हैं और न ही ज़्यादा सुरक्षा। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अक्षय कुमार ने स्टंट आर्टिस्ट्स के लिए इंश्योरेंस करवाने की पहल की हैं। उन्होंने एक प्रेस इवेंट में कहा कि, “मैं खुद स्टंट करता हूं और जानता हूं कि हर एक सीन के पीछे कितनी मेहनत और खतरा होता हैं। यह जरूरी हैं कि जो लोग हमारे लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, उनका भविष्य सुरक्षित हो।”

25 लाख रुपये तक का कवर

अक्षय कुमार की इस पहल के तहत हर स्टंट आर्टिस्ट को 25 लाख रुपये तक का मेडिकल और दुर्घटना बीमा मिलेगा। इस बीमा का खर्च अक्षय कुमार और एक एनजीओ मिलकर उठा रहे हैं। यह स्कीम ‘स्टंट इंडिया कम्युनिटी’ के तहत लागू की गई हैं।

ये भी पढ़ेः एक्ट्रेस रान्या राव की बढ़ी मुश्किलें, सोना तस्करी मामले में जेल में रखने का आदेश

इंडस्ट्री में मिली सराहना

अक्षय के इस कदम की फिल्म इंडस्ट्री में खूब तारीफ हो रही हैं। कई एक्टर और डायरेक्टर ने इसे “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इससे बाकी बड़े एक्टर को भी समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलेगी।अक्षय कुमार ने एक बार फिर दिखा दिया हैं कि वह सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी हीरो हैं। उनका यह कदम न केवल स्टंट आर्टिस्ट्स के लिए राहत लेकर आया हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा और मानवता की नई मिसाल भी पेश की हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

12 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

18 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

36 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

41 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago