उत्तर प्रदेश

लातों के भूत बातों से नहीं मानते… मुहर्रम और सावन का जिक्र कर योगी आदित्यनाथ ने किस पर साधा निशाना ?

UP Politics:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वाराणसी में वसंत महिला महाविद्यालय में आयोजित जनजातीय गौरव बिरसा मुंडा पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान पर जोर देते हुए समाज में विभेद फैलाने वालों पर कड़ा प्रहार किया.

जनजातीय समाज है भारत का मूल समाज : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज को भारत का मूल समाज बताते हुए कहा कि यह समाज हर कालखंड में देश की रक्षा और संस्कृति के संरक्षण में अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है. उन्होंने उदाहरण के तौर पर भगवान राम के वनवास, महाराणा प्रताप के संघर्ष और छत्रपति शिवाजी के हिंदवी साम्राज्य की स्थापना का जिक्र किया,जहां जनजातीय समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनजातीय समाज ने हमेशा भारत की विरासत और धरोहर को संरक्षित किया है. बिरसा मुंडा जैसे महान नेताओं ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने का संदेश दिया, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है.

सोशल मीडिया पर जातिवाद फैलाने वालों पर हमला

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जातियों में विभेद पैदा करने वाले तत्वों पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि कुछ लोग फर्जी अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने इन तत्वों को समाज से बाहर करने की आवश्यकता जताई. योगी ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक आगजनी की घटना के दौरान आरोपित व्यक्ति ने भगवा गमछा पहना था,लेकिन उसके मुंह से या अल्लाह निकला था जो यह साबित करता है कि कुछ लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं.

सीएम ने कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह यात्रा किसी एक जाति धर्म या सम्प्रदाय से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से भक्तिभाव से संचालित होती है. उन्होंने कुछ तत्वों द्वारा कांवड़ यात्रा को उपद्रवियों से जोड़ने की निंदा की

जनजातीय समाज को मुख्य धारा से जोड़ने की सरकार की पहल

योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने 2017 के बाद जनजातीय गांवों को राजस्व गांव का दर्जा दिया और वहां के निवासियों को मतदान, राशन कार्ड, पेंशन और अन्य सुविधाओं से जोड़ा.उन्होंने विशेष रूप से सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर और नेपाल की तराई क्षेत्रों में जनजातीय समाज के लिए योजनाओं का लाभ पहुंचाया.

भारत की परंपरा और जनजातीय समाज

मुख्यमंत्री ने भारतीय परंपरा में जनजातीय समाज की भूमिका पर भी प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि हम पेड़ों और नदियों की पूजा करते हैं,लेकिन जनजातीय समाज ने प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर वेदों की शिक्षाओं को जीवन में उतारा है. योगी आदित्यनाथ ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की परंपरा में यह कभी नहीं कहा गया कि जो मंदिर जाएगा या ग्रंथ मानेगा,वही हिंदू है. उन्होंने कहा कि जो मानेगा वह भी हिंदू है और जो नहीं मानेगा वह भी हिंदू है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago