Alia Bhatt Film Alpha: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की आने वाली फिल्म ‘Alpha’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह एक एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। पहले यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘Alpha’ का पोस्टर साझा किया। पोस्टर में उनकी हल्की झलक दिखाई देती है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि ‘Alpha’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित जासूसी थ्रिलर बताई जा रही है।
फिल्म ‘Alpha’ का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जबकि इसे प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा ने किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कलाकारों के किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब स्पाई यूनिवर्स में महिला जासूसों पर आधारित कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना है? पीएं ये 5 देसी ड्रिंक, तुरंत मिलेगा आराम
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…