दुनिया

11 दिनों में हजारों मौतें! अमेरिका-इज़राइल और ईरान की जंग ने मिडिल ईस्ट को बना दिया मौत का मैदान

Death toll In US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध अब 11वें दिन में पहुंच चुका है और हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। 28 फरवरी को शुरू हुए हमलों के बाद यह संघर्ष धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गया। हर गुजरते दिन के साथ मौत और तबाही के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।

डराने वाले ईरान के आंकड़े

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक इस युद्ध में 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में करीब 200 महिलाएं और 12 साल से कम उम्र के लगभग 200 बच्चे शामिल हैं। वहीं 10,000 से ज्यादा नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। ईरान की शहीद और वेटरन्स मामलों की फाउंडेशन ने मृतकों की संख्या 1,230 तक पहुंचने की पुष्टि की है।

दूसरी ओर, अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन HRANA का दावा है कि ईरान में मरने वालों की संख्या 1,700 से ज्यादा हो सकती है। संगठन के मुताबिक इनमें 1,205 आम नागरिक, 187 सैन्य कर्मी और 316 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

मौत का असर इज़राइल पर भी

इज़राइल में भी इस संघर्ष का असर दिखाई दे रहा है। वहां के बचावकर्मियों और सेना के अनुसार अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 लोग बेइत शेमेश शहर पर हुए मिसाइल हमले में मारे गए, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल थे। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान इज़राइल के दो सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार

वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में हुए हमलों में 486 लोगों की मौत और 1,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पहले जारी आंकड़ों के अनुसार मृतकों में 83 बच्चे और 42 महिलाएं भी शामिल थीं। लगातार बढ़ती मौतों और घायलों की संख्या ने पूरे मिडिल ईस्ट को गंभीर मानवीय संकट के मुहाने पर ला खड़ा किया है।

ये भी पढ़ें: ‘किसी योग्य वोटर का नाम नहीं कटेगा’, बंगाल दौरे पर CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा भरोसा, शांतिपूर्ण चुनाव का वादा

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago