उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में मंदिर की दीवार पर ‘I Love Mohammad’ लिखने से धार्मिक तनाव, हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा के गांव बुलाकगढ़ी में ग्रामीणों के बीच धार्मिक तनाव का माहौल पैदा हो गया। अराजक तत्वों ने इलाके का माहौल खराब करने के चलते मंदिर की दीवारों पर "आई लव मोहम्मद" के स्लोगन लिख दिए। मंदिर की दीवारों पर आई लव मोहम्मद 'i love Mohammad' के स्लोगन लिखे हुए देख ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चअधिकारी समेत इलाका थानाअध्यक्ष भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर की दीवारों पर लिखे 'आई लव मोहम्मद' के स्लोगन को तुरंत मिटवा कर दीवारें साफ करवा दीं। साथ ही, पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

पूरी घटना क्या है?

संजीव तोमर, सीओ गभाना ने बताया कि थाना लोधा के बुलाकगढ़ी गांव में मंदिर की दीवारों पर 'आई लव मोहम्मद' के स्लोगन लिखे गए थे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्लोगन मिटवा कर दीवारें साफ करवा दीं।

 ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर पुलिस अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी कर रही है। इसके साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से शरारती तत्वों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

हिंदू संगठन आक्रोशित, कठोर कार्रवाई की मांग

बुलाकगढ़ी गांव में मंदिर की दीवारों पर लिखा 'आई लव मोहम्मद' का स्लोगन देखकर हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सलाखों के पीछे नहीं डाला गया, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।

हालांकि, फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। इससे पहले भी कई जिलों में ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर विवाद हो चुका है, लेकिन इस घटना ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Kajal Sharma

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

32 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

5 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

39 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago