पश्चिम बंगाल

सभी स्कूलों को CM ममता की लिखी 19 किताबें रखनी पड़ेंगी… पश्चिम बंगाल सरकार का फरमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने फरमान जारी किया है कि राज्य के सभी स्कूलों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा लिखी गईं 19 किताबें रखनी पड़ेंगी। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को इससे संबधित एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी स्कूलों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा लिखी गई 19 किताबें रखनी होंगी।

इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि ये सभी किताबें राज्य के हर स्कूल में खरीदी जानी जरूरी हैं। तृणमूल सरकार के इस आदेश के बाद राज्य बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल शिक्षा आयुक्त ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIs) को निर्देश दिया है कि पुस्तकालयों में 515 किताबें रखी जाएं, जिनमें मुख्यमंत्री बनर्जी द्वारा लिखी गई 19 किताबें भी शामिल हों।

बीजेपी ने सरकार को घेरा

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित मालवीय ने ममता सरकार के इस फैसले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में स्कूली बच्चों को भी घोटाले का शिकार बनाया जा रहा है।

अमित मालवीय ने क्या कहा

मालवीय ने इस मामले पर कहा कि ममता बनर्जी के बंगाल में स्कूली बच्चों को भी भ्रष्टाचार से नहीं बख्शा जा रहा है। यह एक अजीब और शर्मनाक आदेश है। पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों को लाखों रुपये का अनुदान पाने के लिए सीएम ममता बनर्जी की लिखी गई 19 किताबें मजबूरी में खरीदनी पड़ेंगी। जिस पैसे का इस्तेमाल स्कूली ढांचे और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए, वो पैसा अब मुख्यमंत्री की किताबों के प्रचार-प्रसार पर खर्चा होगा।

यह भी पढ़ें-

किसी को नहीं छोड़ेंगे… बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

57 seconds ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago