Pakistani officer- Abhinandan Vardhaman
नई दिल्ली। भारत की वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने वाला पाकिस्तानी सेना का कमांडर मोइज अब्बास ढेर हो गया है। अब्बास मंगलवार को एक हमले में मारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने दक्षिणी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हमला किया, जिसमें दो सैन्य अधिकारी मारे गए। बताया जा रहा है कि इनमें से एक मोइज अब्बास भी था।
बता दें कि बालाकोट में एयर स्ट्राइक के अगले दिन यानी 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश की थी। इसके जवाब में भारत की वायुसेना ने ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 बाइसन फाइटर जेट से पाकिस्तान के आधुनिक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। हालांकि, उनका विमान पाकिस्तान की सीमा में गिर गया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन को कैद कर लिया था।
बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद मोइज अब्बास का नाम काफी चर्चा में आया था। कई पाकिस्तानी मीडिया चैनलों ने दावा किया था कि अभिनंदन को पकड़ने वाला पहला पाकिस्तानी अफसर मोइज अब्बास ही था। इस दौरान मोइज अब्बास ने कई इंटरव्यू भी दिए थे। इंटरव्यू में उसने बताया था कि कैसे उनका सामना अभिनंदन वर्धमान से हुआ था।
गुप्त विदेश यात्रा पर फिर रवाना हुए राहुल? नेता प्रतिपक्ष को लेकर भाजपा-कांग्रेस में टकराव
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…