उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश का कहर 7 लोगों से भरी कार नहर में डूबी, मासूम बच्चे समेत 4 की मौत

Uttarakhand News : यूं तो बारिश बहार और खुशियां लेकर आती है। मानसून के आने के बाद घास हरी-भरी हो जाती है लेकिन हल्द्वानी में बारिश के कहर ने एक परिवार को उजाड़ दिया है। दरअसल, हल्द्वानी में बुधवार सुबह मूसलधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अचानक गिर गई। पानी का प्रेशर इतना ज्यादा था कि कार नहर में बहने लगी। घटना के दौरान कार में करीब सात लोग मौजूद थे। चालक ने कार को नहर से बाहर लाने की बहुत कोशिश की लेकिन बाहर नहीं आ पाई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी शहर में बारिश के आते ही नालियां उफान पर आ जाती है। आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नाली में गिर गई। गिरते ही आगे बहकर एक पुलिया में फंस गई। कार के गिरते ही कार में पानी भर गया। जिसकी वजह से उसमें फंसे लोगों के लिए निकलना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कार को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने जब कार के शीशे तोड़े, तब तक बहुच देर हो चुकी थी। कार में सवार चार लोगों ने दम तोड़ दिया था। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। बाकी तीन घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या बोले एसपी सिटी

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। नहर में गिरने और तेज बहाव की वजह से कार बह गई। एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हुई है, तीन घायलों का इलाज जारी है। मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही हल्द्वानी के अन्य हिस्से जिसमें देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नालों और नहरों में भी तेज बहाव देखा गया है। नालों का पानी सड़कों तक पहुंचने लगा है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जहां से शिकायतें आ रही हैं, वहां टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। फायर सर्विस, नगर निगम, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें पूरे शहर में निगरानी बनाए हुए हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago