दिल्ली/NCR

नोएडा में महिला अधिकारियों ने IAS अफसर पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम योगी से की शिकायत

Noida Case : उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के नोएडा जोन में कार्यरत कई महिला अधिकारियों ने अपर आयुक्त संदीप भागिया के खिलाफ उत्पीड़न, धमकी और गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन महिला अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर स्वतंत्र और गोपनीय जांच की मांग की है।

शिकायत पत्र से हड़कंप

मामला सामने आने के बाद राज्य कर विभाग में खलबली मच गई है। पीड़ित अधिकारियों का कहना है कि पिछले चार महीनों से, जब से संदीप भागिया ने अपर आयुक्त का कार्यभार संभाला है, तब से वे महिला अधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं। शिकायत पत्र में महिला अधिकारियों ने लिखा है “संदीप भागिया हमारे साथ ऐसे पेश आते हैं जैसे हम गुलाम हों। वह गलत भाषा का प्रयोग करते हैं और अक्सर अपमानजनक शब्द बोलते हैं।”

Noida Case

अधिकारियों के मुताबिक, संदीप भागिया ने कई बार “पेल दूंगा”, “बर्बाद कर दूंगा” जैसे धमकी भरे शब्द कहे। इतना ही नहीं, उन्होंने नौकरी से निकालने, झूठे मामलों में फंसाने और हाथ में कटोरा देकर बाहर करने जैसी बातें भी कहीं।

धमकी, नजर रखना और कॉल करने के आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया कि संदीप भागिया घंटों तक महिला अधिकारियों को अपने ऑफिस में खड़ा या बैठाकर घूरते रहते हैं। देर रात वीडियो कॉल और फोन कॉल करते हैं। चुपके से वीडियो बनाते हैं और लगातार धमकी भरी बातें कहते हैं। विरोध करने पर अधिकारियों को सस्पेंड करवाने की कोशिश करते हैं, उन पर गलत आरोप लगाते हैं।

महिला सशक्तिकरण के विपरीत

महिला अधिकारियों ने पत्र में लिखा “एक ओर प्रधानमंत्री ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संदीप भागिया जैसे अफसर हमारे मनोबल और अस्मिता को चोट पहुंचा रहे हैं।”

ये भी पढ़े : नोएडा से कोलकाता तक फैला फर्जी ‘इंटरपोल’ नेटवर्क, TMC कनेक्शन आया सामने

जांच की मांग

पीड़ित महिला अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से राज्य महिला आयोग या किसी स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से गोपनीय जांच करवाने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। अभी तक इस मामले में प्रशासन या संदीप भागिया की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही जांच शुरू होने की संभावना है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago