लाइफस्टाइल

Aloo Chaat: बारिश की शाम हो जाएगी यादगार, घर पर आसानी से बनाएं चटपटी आलू चाट

Aloo Chaat: अगर कुछ तीखा, चटपटा और मजेदार खाने का मन हो तो सबसे पहले जुबान पर चाट का नाम आ जाता है। आज हम आपको आलू चाट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नार्थ इंडिया का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। शाम की भूख हो या मानसून का हर दिन ख़ास बनाना हो, आप इसे बनाकर खा सकते हैं। आइये जानते हैं आलू चाट बनाने की विधि के बारे में-

आलू चाट बनाने की सामग्री

  • उबले आलू – 3 (मध्यम आकार के)
  • तेल या घी – 2-3 चम्मच
  • चाट मसाला – आधा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • इमली की चटनी – 2 चम्मच
  • हरी चटनी – 2 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
  • बारीक कटा धनिया – 2 कली
  • सेव या अनार के दाने – गार्निश के लिए

आलू चाट बनाने की विधि

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक पैन में तेल या घी गर्म करें, फिर उसमें कटे हुए आलू डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें।
  • गर्म आलू में चाट मसाला, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। फिर गैस बंद कर दें।
  • अब इसमें इमली की चटनी, नींबू का रस और हरी चटनी डालें।
  • तैयार चाट को एक प्लेट में निकाल लें और बारीक सेव या अनार के दाने, कटे प्याज और हरे धनिये से गार्निश करके सबको सर्व करें।
Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

12 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

18 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

36 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

41 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago