Categories: Others

जीएसटी दिवस : मेरठ जोन ने गाजियाबाद में भव्य आयोजन के साथ मनाया

Ghaziabad News : केंद्रीय माल एवं सेवा कर (CGST) मेरठ जोन द्वारा IMS ऑडिटोरियम, गाजियाबाद में 8वां जीएसटी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के जोनल सदस्य एवं सदस्य (कस्टम्स) सुरजीत भुजबल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मेजबानी मेरठ जोन के मुख्य आयुक्त संजय मंगल ने की।

विकास में योगदान देने वाले अधिकारियों की सराहना की

मुख्य अतिथि सुरजीत भुजबल ने अपने संबोधन में जीएसटी के सफल कार्यान्वयन और इसके विकास में योगदान देने वाले अधिकारियों, करदाताओं और हितधारकों की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि करदाता समुदाय और विभाग के बीच निरंतर संवाद और सहयोग जीएसटी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने जीएसटी को भारतीय अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता और सरलता लाने वाला एक क्रांतिकारी कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान मेरठ जोन के उन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिन्होंने कर संग्रहण और विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया।

जीएटी डे क्या है, क्यों मनाया जाता है..

जीएसटी डे (GST Day) भारत में एक महत्वपूर्ण कर सुधार, वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। जीएसटी 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ था, और इस दिन को हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। जीएसटी के लागू होने से भारत में कर प्रणाली में एक बड़ा बदलाव आया, जिसमें विभिन्न प्रकार के करों को एक ही कर प्रणाली में मिला दिया गया। इससे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिला, और कर चोरी पर रोक लगाने में मदद मिली।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

6 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

40 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago