नोएडा

उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी की भरभराकर गिरी चिकित्सा व्यवस्था, 519 करोड़ की बिल्डिंग में बाल्टी से रोका जा रहा पानी

Noida News : सेक्टर-39 में स्थित जिला अस्पताल को 519 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। आज यानी बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य लोगों के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा है। जानकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजे करीब सब अस्पताल में थे उसी दौरान फाल्स सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सीलिंग के गिरने से लोगों को मानो ऐसा लगा हो जैसे की कोई भूकंप आ गया हो। हालांकि, इस घटना में किसी भी जनहानि  की सूचना नहीं मिली है। लेकिन अस्पताल में ऐसी घटना हो जाना चिंता का विषय बन गया है।

क्या बोले जिम्मेदार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, ऑफिस वाले तल पर पिछले कई दिनों से छत के बीच फाल्स सीलिंग के अंदर पानी लीक हो रहा था। इसके अंदर पानी के लगातार लीक होने की वजह से अधिकारियों के ऑफिस के अंदर से लेकर कॉरिडोर की फाल्स सीलिंग तक खराब हो गई। यह हाल कई दिनों से है बारिश के मौसम में पानी जाने की वजह से भी सीलिंग खराब हो रही है। इसी वजह से आज ये हादसा हो गया है। वहीं, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ऑफिस के बीच फाल्स सीलिंग से झरने की तरह लगातार पानी टपक रहा था। यह सिलिंग कभी भी गिर सकती है।

गौर करने वाली बात

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह जिला अस्पताल उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी में है। जहां सरकार विकास के बड़ेृ-बड़े दावे कर रही है। लेकिन जिला अस्पताल में इलाज तो छोड़ दो यह एक बेकार बिल्डिंग रह गई है। इन सब में इसकी शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने पानी को फैलने से रोकने के लिए बाल्टीयां लगा दी हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

24 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

45 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago