Alum for Teeth: खराब खानपान और दांतों की सही सफाई नहीं होने से दांतों पर पीलापन और प्लाक जमा हो सकता है। इसके साथ सांसों की बदबू और मसूड़ों से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में कुछ लोग दांतों की सफाई के लिए फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने भी फिटकरी के इस्तेमाल से जुड़े तरीके बताए हैं।
इसके लिए आधा गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी फिटकरी पाउडर और थोड़ा नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर दिन में 1-2 बार कुल्ला किया जा सकता है। इस पानी को पीना नहीं है, केवल कुल्ला करके बाहर निकालना है। दी गई जानकारी के मुताबिक फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं। फिटकरी को सीधे दांतों पर रगड़ने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे इनेमल को नुकसान हो सकता है।
फिटकरी को तवे पर हल्का भूनकर उसका पानी सुखाया जा सकता है। ठंडा होने के बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। एक चुटकी पाउडर को टूथब्रश पर लेकर हल्के हाथों से करीब 2 मिनट तक दांतों पर इस्तेमाल करने की बात बताई गई है।
एक अन्य तरीके में ब्रश करने के बाद फिटकरी पाउडर में नमक मिलाकर इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई है। इसमें लौंग के तेल का भी इस्तेमाल बताया गया है। दावा किया गया है कि इस मिश्रण से दांतों पर जमा टर्टर साफ करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, दांतों पर जमी सख्त परत या लगातार पीलापन होने पर केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डेंटिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।
ये भी पड़े: पाकिस्तान में डबल अटैक से दहशत, आत्मघाती विस्फोट के बाद रेस्क्यू टीम पर हमला, 13 की मौत
Jamui: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने फरार…
Virat Kohli 15000 ODI Runs: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम…
LPU Student Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप की अफवाह के बाद…
Cornell University Rape Lawsuit: अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की एक पूर्व छात्रा ने यूनिवर्सिटी और…
Deepak Lodhi Death Case: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ…
Balochistan Terrorist Operations: पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दावा किया कि बलूचिस्तान में पिछले कुछ…