Pakistan TTP double attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर आतंकी हमले ने दहशत फैला दी। डेरा इस्माइल खान में पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रतिबंधित TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
हमले के बाद एंबुलेंस भी बनी निशाना
आत्मघाती विस्फोट के बाद घायलों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस पर भी बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। खैबर पख्तूनख्वा की आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बिलाल फैजी के मुताबिक, पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान एंबुलेंस पर गोलीबारी की गई। हमले में एक बचावकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए।
TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसे पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है, हालांकि यह अफगान तालिबान से अलग संगठन है और उसके साथ करीबी संबंध रखता है। पाकिस्तान में हाल के वर्षों में चरमपंथी हिंसा बढ़ी है। इनमें TTP के अलावा बलोचिस्तान में सक्रिय बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) भी प्रमुख संगठन है।
माके में चेकपोस्ट और घर तबाह
भीषण विस्फोट से पुलिस चेकपोस्ट का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। पास स्थित एक घर भी ढह गया, जिसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, हमले में कुल 13 लोगों की जान गई। मृतकों में आत्मघाती हमलावर, आबकारी और कस्टम विभाग के छह अधिकारी, दो पुलिसकर्मी, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

