देश

Amarnath Yatra 2025: पहलगाम रूट पर फेल हुआ बस का ब्रेक, बसों के टकराने से 36 घायल

Amarnath Yatra 2025: पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहे काफिलों की चार बसों में टक्कर हो गई है। रामबन जिले के पास हुए इस हादसे में 36 यात्री घायल हो गए हैं, सभी को जिला अस्पताल रामबन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को दूसरी गाड़ियों से पहलगाम के लिए रवाना कर दिया गया है।

30 हजार श्रद्धालु कर चुके दर्शन

इससे पहले भारी बारिश के बावजूद शनिवार को भगवती नगर बेस कैंप से 6,900 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ। जत्थे में 5196 पुरुष, 1427 महिलाएं, 24 बच्चे, 331 साधु-साध्वी और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। अब तक 30 हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।


38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा पहलगाम और बालटाल रुट से होगी। इसका समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यह यात्रा 52 दिन चली थी, इसमें 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

अमरनाथ यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

  • अपना मेडिकल सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड साथ रखें।
  • ऊनी कपड़े, रेनकोट, पानी बॉटल, जरूरी दवाएं साथ रखें।
  • थकान और शुगर की कमी से बचने के लिए कार्बोहइड्रेट युक्त खाना खाएं।
  • शराब, धूम्रपान और कैफीन का सेवन न करें।
  • किसी बीमार यात्री की हर बात पर तुरंत विश्वास न करें।
  • अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो उसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

 

ट्रंप के सामने झुक जाएंगे PM मोदी…राहुल गांधी ने किया पीयूष गोयल की राष्ट्रीय हित वाली टिप्पणी पर बड़ा दावा

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

24 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

49 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

1 hour ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

3 hours ago