देश

ट्रंप के सामने झुक जाएंगे PM मोदी…राहुल गांधी ने किया पीयूष गोयल की राष्ट्रीय हित वाली टिप्पणी पर बड़ा दावा

India-US Trade Agreement : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बीच अपने हितों के लिए,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने विनम्रतापूर्वक झुकेंगे.

राहुल गांधी ने क्या कहा

जानकारी के लिए बता दें कि गांधी की यह टिप्पणी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के एक बयान पर प्रतिक्रिया है.भाजपा नेता ने कहा था कि हम किसी खास समय सीमा के लिए काम नहीं कर रहे हैं, हम राष्ट्रीय हित के लिए काम कर रहे हैं. ट्रंप ने व्यापार समझौतों के लिए 9 जुलाई की समयसीमा तय की है.

जिस पर राहुल गांधी ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि पीयूष गोयल अपनी छाती पीट लें,लेकिन मेरे शब्दों पर ध्यान दें,मोदी ट्रंप की टैरिफ समयसीमा के आगे झुक जाएंगे.

इन शर्तों पर होगा भारत -अमेरिका  व्यापार समझौता

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौता तभी करेगा जब उसके हितों की रक्षा होगी और वह अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले टैरिफ लाभ बरकरार रखने में सक्षम होगा तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता देगा. ज्ञात हो कि ट्रंप ने करीब 100 देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाया था लेकिन फिर 90 दिनों की रोक पर लगा दी थी. यह रोक मंगलवार को खत्म हो रही है. अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी पारस्परिक टैरिफ लगाया गया है.

भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा पारस्परिक टैरिफ को लेकर फैसला

हालांकि अब इस बात को लेकर कोई निश्चित नहीं है कि भारत और अमेरिका जल्द पारस्परिक टैरिफ को लेकर कोई फैसला करेगा या उससे पहले एक छोटे सौदे पर सहमत हो सकते हैं. ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बैठक के बाद सितंबर-अक्टूबर तक एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत हो सकती है. भारत के लिए,मक्का और सोयाबीन जैसे कृषि उत्पादों के साथ-साथ डेयरी उत्पादों पर टैरिफ कम करना चिंता का विषय है.

हालांकि गोयल ने विस्तृत जानकारी नहीं दी,लेकिन उन्होंने कहा कि भारत कृषि और डेयरी क्षेत्र के हितों से समझौता नहीं करेगा. गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के लिए किसानों का हित हमेशा सर्वोपरि रहा है. हमने जो भी बातचीत की है, आपने यूके, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, ईएफटीए और यूएई समझौतों को देखा होगा,भारत के किसानों की रक्षा की गई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

10 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

12 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

12 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

13 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

13 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

13 hours ago