Others

सावन में पहनने के लिए ढूंढ रहीं हैं खास कपड़े ? हरे रंग की इन डिजाइनर स्पेशल साड़ियों में ढाएंगी कहर

nayi dulhan ke liye hari sari :  सावन का महीना इस बार 11 जुलाई से शुरू हो रहा है जो कि  9 अगस्त 2025 तक रहेगा.सावन का यह महीना हिन्दू धर्म में खास महत्व रखता है. भगवान शिव को समर्पित यह माह भक्ति, उमंग और हरियाली से भरपूर होता है. सोमवारी के साथ-साथ  इस महीने का विशेष आकर्षण होती है हरियाली तीज जो  महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, खास कर सुहागिनों के लिए.

सावन क्यों पहना जाता है हरे रंग के कपड़े

बता दें कि सावन में सोमवारी और हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. खासकर नई नवेली दुल्हनों के लिए यह समय और भी खास होता है क्योंकि यह उनका पहला सावन होता है. परंपरा के अनुसार इस अवसर पर नई दुल्हनों को मायके बुलाया जाता है और उन्हें उपहार स्वरूप नए वस्त्र, गहने और श्रृंगार का सामान दिया जाता है. इस खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं.जिसमें हरे रंग की साड़ियों का विशेष महत्व होता है. सावन में हर तरफ हरियाली के बीच हरे वस्त्र सौंदर्य और संस्कृति का अद्भुत संगम पेश करते हैं.

इसलिए हम आपको इस लेख में बताने जा रहें है कि इस अवसर पर आप हरे रंग की कौन सी साड़ियां पहन सकती है जो आप पर जंचेगा ?

  • ग्रीन प्रिंटेड कांचीपुरम साड़ी

यह पारंपरिक सिल्क साड़ी नई दुल्हनों को एक शाही और अलग लुक देती है. इसमें मंदिर बॉर्डर और फूलों की डिजाइनें इसे खास बनाती हैं.

 

  • नौवारी साड़ी

महाराष्ट्र की पारंपरिक नौवारी साड़ी सावन में ट्रेंड में रहता है. यह साड़ी न केवल पहनने में खास होती है बल्कि जब इसे गहनों के साथ पहना जाए तो दुल्हन किसी रानी से कम नहीं लगती.

  • कोल्हापुरी स्टाइल साड़ी

कोल्हापुरी साड़ियों का खास पल्लू स्टाइल इसे औरों से अलग बनाता है. डार्क ग्रीन या लाइट ग्रीन रंग में यह साड़ी सावन के लिए परफेक्ट पसंद  है.

  • हरी बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी का फैशन कभी पुराना नहीं होता. गोल्डन जरी वर्क और हरे रंग के साथ यह साड़ी पारंपरिक व मॉडर्न दोनों लुक में फिट बैठती है.

  • ग्रीन शिफॉन साड़ी

शिफॉन की साड़ी हल्की और आरामदायक होती है. डार्क बॉर्डर के साथ प्लेन ग्रीन शिफॉन साड़ी आपको रॉयल लुक देगी.

  • हरी जॉर्जेट साड़ी

जो महिलाएं हैवी साड़ी पहनने से बचती हैं उनके लिए जॉर्जेट साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें खूबसूरत कढ़ाई व लाइट वेट फैब्रिक की वजह से यह गर्मियों में भी आरामदेह रहती है.

  • गोटा पट्टी वर्क वाली साड़ी

हरे रंग की साड़ी में जब गोटा पट्टी वर्क जुड़ जाए तो उसका आकर्षण और बढ़ जाता है. यह साड़ी खास मौकों पर पहनने के लिए उपयुक्त है.

  • ब्लॉक प्रिंटेड कॉटन साड़ी

ट्रेडिशनल के साथ-साथ कम्फर्ट चाहने वाली महिलाओं के लिए ब्लॉक प्रिंट वाली कॉटन साड़ियां बढ़िया विकल्प हैं. इन्हें डेली वियर या तीज समारोह में पहना जा सकता है.

  • लीनिन साड़ी विद हरे फ्लोरल प्रिंट्स

सावन की हरियाली को दर्शाती ये साड़ियां मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देती हैं. खासतौर पर युवा महिलाएं इसे पसंद कर रही हैं.

  • हरी रंग की चिकनकारी साड़ी

लखनवी चिकनकारी का हरा वर्जन बेहद क्लासी लुक देता है. यह साड़ी हल्के श्रृंगार के साथ भी बहुत प्रभावशाली दिखती है.

कैसे करें स्टाइलिंग?

इन साड़ियों के साथ महिलाएं गजरा, हरी चूड़ियां, मांग में सिंदूर और झुमके पहनती हैं तो उनका रूप और भी निखर जाता है. इस बार सावन में इन पारंपरिक परिधानों को ट्राई करके आप न केवल सुंदर दिखेंगी बल्कि संस्कृति से जुड़ाव भी महसूस करेंगी. तो अगर आप या आपके परिवार में किसी की हाल ही में शादी हुई है, तो यह सावन उनके लिए यादगार बनाने का सही मौका है. बाजार में इन हरे रंग की साड़ियों की काफी डिमांड है, इसलिए समय रहते इन्हें खरीदकर तैयारियां शुरू कर दें.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago