नोएडा

ग्रेटर नोएडा में AC फटने से हुआ ब्लास्ट, फायर ऑफिसर ने देवदूत बनकर किशोरी को बचाया…

Noida News : अपने आराम के लिए दिनभर AC का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सावधान होने की जरूरत है। नोएडा शहर में लगातार AC ब्लास्ट की घटनाएं देखने को मिल रही है। ऐसी में एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में AC ब्लास्ट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवती कमरे में सो रही थी और तभी AC में ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आग पूरे फ्लैट में फैल गई। आसपास रह रहे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची फिर विभाग की टीम ने देवदूत बनकर युवती को सकुशल बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आग का तांडव देखने को मिला है।

किशोरी को समय पर निकाला बाहर

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना बिसरख इलाके में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले एक युवती के फ्लैट में शुक्रवार शाम एसी फटने से भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय पूरा परिवार बाहर गया था। बस उनकी 15 साल की बेटी घर में सो रही थी। चौबे ने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फ्लैट में फंसी किशोरी को दमकल कर्मचारियों ने बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

सावधानी बरतें, पुलिस को सूचना दें..

ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने कहा कि शहर में ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पहले तो कुछ भी करने से पहले सावधानी बरतें। घर में लगे एसी की समय-समय पर जांच करें। आग लगने पर घबराएं नहीं पुलिस को तुरंत सूचना दें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

7 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

18 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

33 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

41 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

49 minutes ago