जॉब एंड एजुकेशन

यूपी बोर्ड की इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि में बदलाव, अब 26 जुलाई को एग्जाम

UP Board 10th 12th Compartment Exam 2025: यूपी बोर्ड की इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 26 जुलाई को होगी। इससे पहले 19 जुलाई को होनी थी। 23 जुलाई को शिवरात्रि है तो जलाभिषेक और कांवर यात्रा के दौरान भीड़ और यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए कई जिलों से परीक्षा आगे करने की मांग की गई थी। किसी परीक्षार्थी की परीक्षा छूट न जाए, ये देखते हुए 10वीं-12 वीं की इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा अब 26 जुलाई होगी।

परीक्षा का समय

हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा:

  • दिनांक: 26 जुलाई 2025
  • समय: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक

इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा:

  • दिनांक: 26 जुलाई 2025
  • समय: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक

इन चीजों का रखा जाएगा ख्याल

  • सभी परीक्षाएं जिला मुख्यालय पर डीआईओएस द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी। केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र में केवल अभ्यर्थी, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
  • केंद्रों पर अनावश्यक भीड़भाड़ से बचने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
  • प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर युक्त राउटर लगाए जाएंगे जो पूरी तरह कार्यात्मक होंगे। प्रश्नपत्रों को डबल लॉक वाले स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।

 

Amarnath Yatra 2025: पहलगाम रूट पर फेल हुआ बस का ब्रेक, बसों के टकराने से 36 घायल

जगन्नाथ रथयात्रा 2025 का समापन आज, मोदी पहुंचे अर्जेंटीना, मौसम का हाल समेत जानिए आज की बड़ी ख़बरें

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

10 minutes ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

25 minutes ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

42 minutes ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

1 hour ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

1 hour ago

मेरठ में पटाखे की तेज आवाज से घबराया 6 साल का हर्ष, घर में गिरने से हो गई मौत

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…

2 hours ago