उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में मेयर सुनीता दयाल का अवैध अतिक्रमण पर प्रहार : गयासुद्दीन की कब्र पर मजार चलाने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई

Ghaziabad News : गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए एक और बड़ा कदम उठाया। इस बार निशाने पर थी पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की जमीन पर गयासुद्दीन की कब्र के नाम पर अवैध रूप से बनाई गई मजार। मेयर ने मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मेयर की सख्ती और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई साफ तौर पर देखी जा सकती है।

मेयर ने मौलाना को लगाई कड़ी फटकार

आरोप है कि डासना का एक मौलाना हर बृहस्पतिवार को गाजियाबाद आकर गयासुद्दीन की कब्र पर झाड़-फूंक और अन्य गतिविधियां करता था। यह कब्र पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर रक्षा अनुदान संधान की बाउंड्री के पास अवैध रूप से बनाई गई थी। मेयर सुनीता दयाल को इस अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली, जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को अचानक मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कब्र के आसपास ईंट-खड़ंजे और तंबू लगाकर अवैध अतिक्रमण किया गया था। मेयर ने मौलाना को कड़ी फटकार लगाई और वहां मौजूद एक व्यक्ति, जो चादर चढ़ाने आया था, को भी आड़े हाथों लिया।

मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मेयर ने नगर निगम की टीम को तत्काल तंबू और अन्य अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान ईंट-खड़ंजे हटाए गए और अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही, मेयर ने मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

कपिल मेहरा -गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

4 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

7 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

7 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

7 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

7 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

7 hours ago