बिहार

गोपाल खेमका मर्डर के बाद एक्शन में नीतीश, DGP संग की बैठक, कहा-सख्त एक्शन लीजिए

पटना। बिहार के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका मर्डर मामले में NDA सरकार घिर गई है। विपक्ष सीएम नीतीश पर लॉ एंड आर्डर पर ध्यान न देने का आरोप लगा रही है। इस घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार एक्शन में दिख रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में जो अफसर लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो।

सख्त एक्शन लीजिए

सीएम नीतीश ने गोपाल खेमका मर्डर मामले में DGP से पूरी जानकारी ली। उन्होंने डीजीपी से कहा कि मामले में सख्त से सख्त एक्शन लीजिए। किसी तरह की साजिश हो तो जो लोग सामने हैं, उन्हें भी लेकर आइए। लॉ-एंड-ऑर्डर सरकार की पहली प्राथमिकता है, ऐसे में अपराध करने वाला कोई भी हो, उसे किसी कीमत पर न छोड़ा जाए। पुलिस को मुश्तैदी से काम करना चाहिए।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि शुक्रवार देर रात गोपाल खेमका के अपार्टमेंट के बाहर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। रात साढ़े 11 के करीब गांधी मैदान के रामगुलाम चौक के पास अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। आनन फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक गोपाल खेमका देर रात खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए बांकीपुर क्लब से अपने घर लौटे थे। जैसे ही अपने अपार्टमेंट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी।

बेटे की भी हुई थी हत्या

गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब के डायरेक्टर थे। उनके दो बेटे थे, एक बेटे गुंजन खेमका की 2018 में उनकी फैक्ट्री के गेट पर अपराधियों ने गोली मार थी। दूसरे बेटे गौरव खेमका पटना IGIMS में डॉक्टर हैं। उनकी बेटी लंदन में रह रही हैं। गोपाल खेमका का पेट्रोल पंप से लेकर फैक्ट्री तक का बिजनेस हैं। उन्होंने मगध अस्पताल भी खोल रखा है। देर रात हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव भी उनके घर पहुंचे।

 

Amarnath Yatra 2025: पहलगाम रूट पर फेल हुआ बस का ब्रेक, बसों के टकराने से 36 घायल

 

 

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

5 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

35 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

59 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago