Aankhon Ki Gustaakhiyan : ऐसी कई फिल्में है जिसके निर्माण को लेकर दावा किया जाता है कि उसे बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है. विक्रांत मैसी के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां निर्माता मंसी बागला ने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग को पूरा करने के लिए अपना घर और कीमती गहने बेच दिए.
फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बॉलीवुड में कदम रख रही हैं शनाया कपूर और साथ हैं दिल को छू लेने वाले कलाकार विक्रांत मैसी इन दोनों की कहानी शुरू होती है एक नजर से, ‘हर नजर कुछ कहती हैं बस सुनने वाला चाहिए. जो हर किसी का दिल छू रही हैं. जिसे फैंस ने खूब सराहा हैं. ट्रेलर देखने के बाद लोग कल्पना करने लगे हैं, कि क्या वाकई आंखों की गुस्ताखियां माफ की जा सकती हैं? और क्या ये नजरें मोहब्बत में बदलेंगी या बन जाएंगी गलतफहमियों की वजह?
यह 11 जुलाई सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं, फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ जहां इमोशन्स हैं रियल और हर नजर कुछ कहती है बस सुनने वाला चाहिए. और इसी का अलावा मंसी बागला ने इस फिल्म को प्रोडयूस किया हैं. बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया हैं.
अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी सम्पति को बेच दिया और मंसी ने कहा कि मुझे इसका कोई पछतावा नहीं. मैंने अपने सपने को जीने के लिए अपनी आरामदायक जिंदगी छोड़ दी हैं. इतना ही नहीं मंसी ने यह भी बताया किया जब तक वो पांच हिट फिल्में नहीं बना लेती, तब तक उन्होंने मां बनने का फैसला टाल दिया हैं. और मैं अपने इस फैसले पर कायम रहूंगा. क्योंकि मैंने अपनी फिल्म को इस तरह बनाया है, कि जैसे कोई मां एक बच्चे को जन्म देती है. मुझे पता है, मैंने बिल्कुल सही किया है.
अपने करियर के लिए जो मंसी ने किया, वो हर कोई नहीं कर सकता हैं. अब देखना ये होगा कि जितना ट्रेलर को दर्शकों ने पसंद किया उतना ही फिल्म को पसंद करेंगे? और क्या मंसी बागला का ये बलिदान बॉक्स ऑफिस पर रंग लाता है.
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…