टेक

Tecno ने लॉन्च किए Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G स्मार्टफोन – 6000mAh बैटरी और वायरलेस चार्जिंग के साथ

Pova 7 Pro 5G: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Tecno ने भारत में अपना नया फोन लॉन्च किया हैं जिसके फीचर्स बहुत ही खास हैं। इस फोन का नाम है Tecno POVA 7 Pro। इसकी सबसे बड़ी खासियत है – 6000mAh की दमदार बैटरी और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट। यह फीचर इस कीमत में बहुत ही कम फोन्स में देखने को मिलता है।

 

डिस्प्ले की बात करें तो Pova 7 Pro 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं Pova 7 5G में 6.78 इंच का फुल HD+ LTPS IPS पैनल है, जिसमें हाई ब्राइटनेस मोड में 900 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है।दोनों स्मार्टफोन्स में स्टोरेज के लिए 256GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। प्रो वेरिएंट में 8GB LPDDR5 रैम दी गई है, जबकि नॉर्मल वेरिएंट में 8GB LPDDR4 रैम मिलती है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 आधारित HiOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

Pova 7 5G कैमरा

इसके कैमरा की बात करें तो Pova 7 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और एक लाइट सेंसर भी हैं। वहीं Pova 7 Pro 5G में 64MP Sony IMX682 का मेन कैमरा और 8MP का सेकेंडरी सेंसर भी हैं।कंपनी ने यह दावा किया हैं कि Pova 7 5G सीरीज को भारत के कम नेटवर्क वाले इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए डिज़ाइन किया गया हैं और इसमें इंटेलिजेंट सिग्नल ऑप्टिमाइजेशन सिस्टम, 4×4 MIMO और VoWiFi जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हैं।टेक्नो Pova 7 5G की कीमत की बात करे तो इसका 8GB + 128GB वेरिएंट ₹12,999 में और 8GB + 256GB वेरिएंट ₹13,999 में मिलेगा। वहीं Pova 7 Pro 5G का 8GB + 128GB वेरिएंट ₹16,999 में और 8GB + 256GB वेरिएंट ₹17,999 में लॉन्च किया गया है। ये कीमत एक सीमित समय के लिए हैं और इसमें बहुत से बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं।

 

Pova 7 5G को गीक ब्लैक, मैजिक सिल्वर और ओएसिस ग्रीन कलर में पेश किया गया है। वहीं Pova 7 Pro 5G को ग्लॉसी ब्लैक और नियॉन स्यान शेड्स में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि दोनों स्मार्टफोन 10 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

 

इन स्मार्टफोन्स में बंद हो जाएगा WhatsApp, चेक करिए लिस्ट कहीं आपका भी फ़ोन तो नहीं?

भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया RailOne ऐप: टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस से लेकर मिलेंगी कई सुविधाएं

Newsindia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

14 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago