उत्तराखंड

हल जोतते दिखे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, धान की रोपाई कर पुराने दिन किया याद

Uttarakhand News : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने बयानों को लेकर खूब वायरल होते हैं। आज उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जो उनके जमीन से जुड़े होने की बात बयां कर रही है। खटीमा में पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक खेत में धान की रोपाई की। इस दौरान खींची गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल फोटो में धामी बैल से खेत जोतते और धान की रोपाई में महिलाओं के साथ पहाड़ी में कहें तो पूत डालते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

सीएम धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर खटीमा में रोपाई में शामिल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी जिसमें उन्होंने लिखा कि-किसान न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि संस्कृति और परंपरा के वाहक भी हैं। उन्होंने आगे लिखा कि खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई करके और किसानों की कड़ी मेहनत, त्याग और समर्पण का अनुभव करके मुझे पुराने दिन याद आ गए। अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि संस्कृति और परंपरा के वाहक भी हैं।

“हुड़किया बौल” देवों की वंदना की

उन्होंने आगे लिखा कि इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, छाया के देव मेघ की वंदना भी की। सीएम धामी की तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में, वह कीचड़ और पानी से भरे के खेत में एक डंडा और दो बैलों की लगाम के साथ दिखाई दे रहे थे जो उनके हाथों में खेत जोत रहे थे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

11 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

28 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago