महाराष्ट्र

हिम्मत है तो… राज-उद्धव ने मराठी एकता मंच से फडणवीस को ललकारा

मुंबई। महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर हो रहे विवाद के बीच शनिवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आए। उन्होंने मराठी एकता पर मुंबई के वर्ली डोम में रैली की। मराठी विजय दिवस पर आयोजित इस रैली में राज ठाकरे ने त्रिभाषा नीति और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

मराठी अस्मिता बचाएंगे

सभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि जब मोर्चा बनाने की चर्चा हुई तो भाजपा को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। जो बाला साहेब नहीं कर पाए, वो आज हुआ है। देवेंद्र फडणवीस ने हमें साथ ला दिया। 20 साल बाद आज हम एक मंच पर हैं। शाम को मीडिया चर्चा करेगी कि क्या दोनों भाई एक हो जाएंगे? दोनों का बॉडी लैंग्वेज कैसा था? हमारा एजेंडा मराठी अस्मिता है, जो इसकी तरफ तिरछी नजर से देखेगा, हम उसके विरोध में खड़े रहेंगे। आप हम पर हिंदी नहीं थोप सकते हैं।

सड़कों पर हम मजबूत

राज ठाकरे ने आगे कहा कि आपके पास विधानसभा में ताकत है लेकिन हमारे पास सड़कों पर है। मालूम हो कि उद्धव और राज ठाकरे आखिरी बार साल 2006 में बाला साहेब की रैली में दिखे थे। उद्धव ठाकरे को शिवसेना प्रमुख बनाने के बाद राज ने अलग पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बना ली। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा की आपके शासन के पिछले 11 सालों में आपने क्या किया? मुंबई के प्रतिष्ठानों को गुजरात में धकेल दिया। व्यवसाय आप गुजरात में स्थान्तरित कर रहे हैं।

जानिए क्या है त्रिभाषीय फार्मूला

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत स्टूडेंट्स की पहली भाषा मातृभाषा/स्थानीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा होगी। दूसरी भाषा हिंदी या फिर राज्य की दूसरी भारतीय भाषा होगी। तीसरी भाषा में अंग्रेजी या कोई अन्य भारतीय या विदेशी भाषा चुन सकते हैं। महाराष्ट्र में 1 से 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को अनिवार्य कर दिया गया था, इसी को लेकर पूरा विवाद हो रहा।

 

Amarnath Yatra 2025: पहलगाम रूट पर फेल हुआ बस का ब्रेक, बसों के टकराने से 36 घायल

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

25 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

50 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

1 hour ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

3 hours ago