Breaking

बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सूचना! खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रहेगी स्थगित

खराब मौसम की आशंका को देखते हुए श्री अमरनाथ यात्रा को 19 जुलाई 2026 के लिए एहतियातन रोक दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर यात्रा बंद करने के साथ ही जम्मू से नए जत्थों की आवाजाही भी रोक दी है। अधिकारियों ने यात्रियों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर यात्रा पर रोक

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से लगातार प्रतिकूल मौसम का पूर्वानुमान जारी होने के बाद प्रशासन ने 19 जुलाई को अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है। कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने बताया कि पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से श्रद्धालुओं की आगे की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। साथ ही बालटाल और नुनवान बेस कैंप से भी किसी यात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जम्मू से नहीं निकलेगा कोई नया जत्था

जम्मू संभाग के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने जानकारी दी कि मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए 19 जुलाई को भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा के लिए कोई नया जत्था रवाना नहीं होगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे जम्मू, उधमपुर और रामबन में बनाए गए निर्धारित आवास केंद्रों में ही ठहरें और अगले आदेश का इंतजार करें।

मौसम और सुरक्षा समीक्षा के बाद होगा निर्णय

अधिकारियों के अनुसार यात्रा दोबारा कब शुरू होगी, इसका फैसला मौसम में सुधार और दोनों मार्गों की सुरक्षा की विस्तृत समीक्षा के बाद लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाया जाएगा।

केवल आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

प्रशासन और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यात्रा से जुड़ी सभी नई जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी, इसलिए उसी पर भरोसा करें।

3.70 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

इस वर्ष अब तक 3.70 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा और यात्रा मार्ग सुरक्षित घोषित किए जाएंगे, अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। तब तक सभी श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें भविष्यफल


Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago