Breaking

रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला! वेयरहाउस में 9 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूस के भीतर कई अहम ठिकानों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों में प्रमुख लॉजिस्टिक केंद्र, ऑयल डिपो और अन्य रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। रूसी अधिकारियों के अनुसार, हमलों में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

वेयरहाउस पर हमले में कई कर्मचारियों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक पहला ड्रोन हमला रूस के तांबोव क्षेत्र के कोतोव्स्क स्थित एक बड़े वेयरहाउस पर हुआ, जो यूक्रेन सीमा से लगभग 360 किलोमीटर दूर है। तांबोव के गवर्नर ने बताया कि घटना के समय नाइट शिफ्ट में काम कर रहे सात कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए।

वहीं, मॉस्को के पूर्व में स्थित इलेक्ट्रोस्टाल शहर में हुए दूसरे हमले में 61 लोग घायल हुए। इनमें से 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाद में एक घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ऑयल डिपो और अन्य ठिकानों को भी बनाया निशाना

यूक्रेनी ड्रोन ने नोगिंस्क क्षेत्र के एक ऑयल डिपो पर भी हमला किया, जिससे वहां आग लग गई। एहतियात के तौर पर आसपास के मैटरनिटी अस्पताल और रिहायशी इमारतों को खाली कराया गया। ड्रोन का मलबा एक किंडरगार्टन परिसर में गिरने से वहां भी आग लग गई, हालांकि दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द काबू पा लिया। इसके अलावा बेलगोरोद क्षेत्र में हुए एक अन्य ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

यूक्रेन ने हमलों की वजह बताई

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि जिन लॉजिस्टिक केंद्रों और गोदामों को निशाना बनाया गया, उनका इस्तेमाल रूस कथित तौर पर ड्रोन और नेविगेशन सिस्टम के निर्माण के लिए विदेशी प्रतिबंधित पुर्जों की आपूर्ति में कर रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूक्रेनी बलों ने आजोव सागर और रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की है।

यूक्रेनी सेना का कहना है कि नोगिंस्क का ऑयल डिपो रूसी सेना के लिए ईंधन आपूर्ति का प्रमुख केंद्र था। इसके अलावा ब्लैक सी और आजोव सागर में मौजूद कई नौसैनिक संसाधनों तथा एक रेलवे पुल को भी निशाना बनाने का दावा किया गया है।

रूस का दावा- 379 ड्रोन मार गिराए

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर के दौरान 19 क्षेत्रों, क्रीमिया, आजोव सागर और ब्लैक सी के ऊपर उड़ रहे 379 यूक्रेनी ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। हालांकि मंत्रालय ने स्वीकार किया कि कुछ ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहे, जिससे वेयरहाउस, ऑयल डिपो, परिवहन ढांचे और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को नुकसान पहुंचा।

ये भी पढ़ें: Iran US Jordan Attack: जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरानी मिसाइल-ड्रोन हमला, 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत


Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago