Amazon India: अमेजन के अध्यक्ष और CEO एंडी जैसी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत में वर्ष 2030 तक 48 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि यह निवेश कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर केंद्रित होगा।
जैसी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में हुए बदलाव उल्लेखनीय हैं और आज दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में भारत की भूमिका लगातार मजबूत हुई है।
अमेजन CEO ने बताया कि कंपनी ने वर्ष 2010 से अब तक भारत में करीब 40 अरब डॉलर का निवेश किया है। पिछले वर्ष कंपनी ने 35 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी, जिसे अब बढ़ाकर 2026 से 2030 के बीच अतिरिक्त 48 अरब डॉलर कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भारत तेजी से वैश्विक क्लाउड और AI हब के रूप में उभर रहा है और बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी अपने निवेश को लगातार बढ़ा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस निवेश का स्वागत करते हुए कहा कि अमेजन का यह रिकॉर्ड निवेश युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह फैसला दुनिया भर के निवेशकों के भारत पर बढ़ते भरोसे को भी दर्शाता है।
अमेजन के अनुसार, कंपनी सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप 2030 तक 38 लाख से अधिक रोजगार अवसरों को समर्थन देगी। साथ ही 80 अरब डॉलर के संचयी ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देने, 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों तक AI के लाभ पहुंचाने और 40 लाख सरकारी स्कूलों के छात्रों को तकनीकी लाभ उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़े: निर्जला एकादशी 2026: ये उपाय दिला सकते हैं आर्थिक संकट से राहत
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…