देश

Amazon, Walmart ने आधी रात ऑर्डर रोके, नहीं होगी कपड़े और टेक्सटाइल की शिपिंग

Amazon, Walmart halt orders : अमेरिका के द्वारा भारत से आने वाले सामानों पर 50% टैरिफ लागू किया है, जिसका असर तेजी से दिख रहा है। वॉलमार्ट(walmart), अमेजन(Amazon) जैसे प्रमुख अमेरिकी खरीददारों ने भारत से ऑर्डर रोक दिए हैं। उन्होंने निर्यातकों को ईमेल और पत्र भेजकर कपड़े और टेक्सटाइल शिपमेंट को अगले नोटिस तक रोकने को कहा है।

अमेरिकी खरीदारों ने भारतीय निर्यातकों के सामने शर्त रख दी है। उनका साफ कहना है कि वह भारत से आने वाले सामानों की लागत का बोझ उठाने को तैयार नहीं हैं। निर्यातकों को ही यह लागत खर्च वहन करना होगा।

बढ़ी लागत, कम हुए ऑर्डर

नए टैरिफ के कारण लागत 30% से 35% तक बढ़ सकती है और अमेरिका भेजे जाने वाले ऑर्डर में 40% से 50% तक की गिरावट आ सकती है। इससे भारत को करीब 4 से 5 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। कई बड़े एक्सपोर्टर्स जैसे Welspun Living, Gokaldas Exports, Indo Count और Trident अपनी कुल बिक्री का 40% से 70% हिस्सा अमेरिकी बाजार से कमाते हैं।

Welspun Living, Gokaldas Exports, Indo Count and Trident जैसे बड़े निर्यातक अमेरिका में सामान भेजकर मोटी कमाई करते हैं। ये अमेरिका में लगभग 40 से 70 फीसदी तक बिक्री करते हैं।

अब उनके सामने धंधा को किसी भी तरह से बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। ऑर्डर रोके जाने से उन्हें बड़ा झटका लग सकता है। इतना ही नहीं, इस फील्ड में कई लोगों की नौकरियां भी जा सकती हैं।

अमेरिका में टेक्सटाइल और कपड़े से इतना कारोबार

अमेरिकी बाजार में भारतीय कपड़ों की मांग बहुत अधिक है, जो भारतीय निर्यात को बढ़ावा देती है। मार्च 2025 के अंतिम वित्तीय वर्ष में भारत ने अमेरिका में कपड़े और टेक्सटाइल से 36.61 बिलियन डॉलर का बिजनेस किया।

ये भी पढ़े : इलाहाबाद HC को SC से राहत, वापस लिया अपना आदेश , चीफ जस्टिस को बताया “master of the roster”

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

22 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago