मेरिका का सबसे बड़ा रक्षा बजट प्लान
US Defence Budget: ईरान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका ने अपने रक्षा खर्च को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाया है। व्हाइट हाउस ने करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹140 लाख करोड़) के विशाल रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा है। अगर यह मंजूर हो जाता है, तो यह अमेरिकी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य बजट साबित होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रस्ताव पिछले साल के मुकाबले लगभग 40% ज्यादा है। इस भारी-भरकम बजट के पीछे कई रणनीतिक कारण बताए जा रहे हैं। अमेरिका अपने गोला-बारूद के भंडार को मजबूत करना चाहता है और साथ ही नौसेना की ताकत बढ़ाने पर भी जोर दे रहा है। इसके अलावा एक नया और महत्वाकांक्षी ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम शुरू करने की तैयारी भी इसी बजट का हिस्सा है।
इस बजट में सिर्फ हथियारों और तकनीक पर ही नहीं, बल्कि सेना के जवानों पर भी ध्यान दिया गया है। प्रस्ताव में सैन्य कर्मियों की सैलरी में 5% से 7% तक की बढ़ोतरी की बात कही गई है, जिससे उनका मनोबल और मजबूत करने की कोशिश है।
इस योजना के तहत करीब 350 अरब डॉलर के हिस्से को कानून के जरिए पास कराने की रणनीति बनाई गई है, ताकि विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत कम पड़े। इसके अलावा न्यूक्लियर हथियारों के रखरखाव और आधुनिकीकरण के लिए भी फंड बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे अमेरिका की परमाणु ताकत और मजबूत हो सके।
दिलचस्प बात यह है कि रक्षा बजट बढ़ाने के साथ-साथ सरकार ने गैर-रक्षा क्षेत्रों में लगभग 10% कटौती का प्रस्ताव रखा है। इसका सीधा असर आम लोगों से जुड़ी योजनाओं पर पड़ सकता है।
• गरीबों को मदद देने वाले कई प्रोग्राम बंद किए जा सकते हैं
• आवास और सामाजिक सेवाओं के बजट में कटौती होगी
• हेल्थकेयर और ऊर्जा सहायता योजनाओं पर भी असर पड़ेगा
• क्लीन एनर्जी और जलवायु रिसर्च के फंड में कमी की जाएगी
इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म करने और टैक्स विभाग की फंडिंग घटाने की भी योजना है।
एक तरफ अमेरिका यह संकेत देता रहा है कि वह जल्द ही युद्ध से बाहर निकल सकता है, लेकिन दूसरी तरफ इतना बड़ा रक्षा बजट कई सवाल खड़े करता है। यह साफ दिखाता है कि आने वाले समय में अमेरिका अपनी सैन्य ताकत को और आक्रामक तरीके से बढ़ाने की तैयारी में है। अब नजर इस बात पर है कि क्या यह बजट पास होता है और अगर होता है, तो इसका असर सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की राजनीति और सुरक्षा समीकरणों पर पड़ेगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…