एक ही पल में उजड़ गया पूरा परिवार
Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। इस हादसे में छह मासूम बच्चों की जान चली गई, जिससे हर कोई दुःख में डूबा हुआ है।
यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। दरअसल, परिवार के सभी सदस्य एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर कार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे स्थित गहरे कुएं में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव कार्य के लिए दो क्रेन और तैराकों की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात के आसपास कार को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक अंदर मौजूद सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, सभी मृतक डिंडोरी तालुका के इंदोरे गांव के रहने वाले दरगुड़े परिवार के सदस्य थे। मृतकों में सुनील दत्तू दरगुड़े (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुड़े (32) और छह बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों में पांच लड़कियां थीं, जिनकी उम्र 7 से 14 साल के बीच थी, जबकि एक 11 साल का लड़का भी इस हादसे का शिकार हुआ।
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती आशंका है कि वाहन अनियंत्रित होने की वजह से यह हादसा हुआ, लेकिन सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। इस दर्दनाक हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ें: पति ने तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…