Iran Israel war
Iran Israel war : ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया है। बीती रात अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इन ठिकानों में फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।
जंग में अमेरिका की एंट्री की पुष्टि खुद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा हमने उनके परमाणु ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। अब ईरान को शांति का रास्ता अपनाना चाहिए। हमारी सेना ने जो किया, उस पर हमें गर्व है।
इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए लिखा, हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर एक बहुत सफल हमला किया है। सभी विमान सुरक्षित ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर निकल आए हैं। अब शांति का समय है!
गौरतलब है कि बीते लगभग दो सफ्ताह से ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइल हमले कर रहे हैं। ईरान का दावा है कि युद्ध की शुरुआत से अब तक उसके करीब 400 नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं इजरायल में आम नागरिकों के मौत की खबर सामने आई है। वहीं ईरान में अंदरूनी हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। कई शहरों से लोगों के पलायन की खबरें भी सामने आ रही हैं।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…