नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ जंग में अब इजरायल के साथ अमेरिका भी शामिल हो गया है। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर जबरदस्त बमबारी की है। भारतीय समयानुसार यह हमला रविवार की सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।
इस हमले की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि फोर्डो साइट पर बमों की पूरी खेप गिराई गई है। ट्रम्प ने लिखा, 'सभी विमान सुरक्षित लौट आए हैं। हमारे बहादुर अमेरिकी सैनिकों को मेरा सलाम है। दुनिया की कोई सेना ऐसी कार्रवाई नहीं कर सकती थी। अब शांति का समय है।
वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने कहा कि ईरान को अब इस जंग को खत्म करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। रविवार की सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रम्प बोले, ईरान को अब शांति का रास्ता अपनाना चाहिए। लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करता है तो फिर आगे और बड़े हमले किए जाएंगे।
उधर ईरान पर अमेरिकी हमले से इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गदगद हो गए हैं। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए बधाई दी है। नेतन्याहू ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रम्प का बहुत धन्यवाद, आपने ईरान के अंदर परमाणु केंद्रों पर हमला करने का एक साहसिक निर्णय लिया है। इस कदम से अब इतिहास बदल जाएगा।'
नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका का हमला वास्तव में काफी अभूतपूर्व है।ऐसा कदम दुनिया में कोई और देश नहीं उठा सकता, जैसा अमेरिका ने आज रात करके दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास इस पल हमेशा को याद रखेगा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनिया के सबसे ख़तरनाक शासन को सबसे ख़तरनाक हथियारों से दूर रखने के लिए बहुत ज़रूरी और निर्णायक कदम उठाया था।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…